अवंतीबाई लोधी महासभा जिल्हाध्यक्ष बने महेंद्र बघेले

0
21
गोंदिया,दि.17- अवंतीबाई लोधी महासभा महाराष्ट्र को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अनेको पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। जिसमे प्रदेशाध्यक्ष पद पर ईश्वर कांताप्रसाद उमरे तो प्रदेश संरक्षक शिवलालजी ढेकवार, गोंदिया जिल्हा अवंतीबाई महासभा के अध्यक्ष हेतु महेंद्र बघेले, तथा जिल्हा उपाध्यक्ष पद पर संजीव ठाकरेल नियुक्ति की गयी है। अवंतीबाई लोधी महासभा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष शिव नागपुरे ने लोधी समाज को मजबूती प्रदान करने और लोधी समाज के बिछड़े तबके के लोगों को समय – समय पर मार्गदर्शन करने की जवाबदारी सौपते हुए ईश्वर उमरे की नियुक्ति की है।
           ईश्वर की इस नियुक्ति पर लोधी समाज के अनेको कार्यकर्ताओं ने ईश्वर उमरे का अभिनंदन किया है। अभिनन्दनकर्ताओ में संजय हिरापुरे, विकास नागपुरे, शिवलाल ढेकवार, सूर्यकान्त नागपुरे, उमाप्रसाद उपवंशी, देवेंद्र मच्छीरके, जागेश्वर लिल्हारे, शिवनारायण नागपुरे, शिवराम सव्वालाखे, सुरेश नागपुरे, राणासिंह नागपुरे, खेमचंद नागपुरे, दुर्गेश दमाहे, राजू नागपूरे, दुर्गा दमाहे, दुर्गा नागपुरे, ज्योति उमरे, शिला नागपुरे, तुलसी ढेकवार, दयाराम तिवडे, महेंद्र नागपुरे, गजानन नागपुरे, चतुर्भुज नागपुरे, चंदा नागपुरे, सहित लोधी समाज के हजारो कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त पदाधिकारी का अभिनंदन किया है।