नारायण सेवा संस्थान उदयपुर भामाशाह सम्मान समारोह ४ जून को

0
32
गोंदिया,दि.03- अपंग, अनाथ, निर्धन, विधवा, वृद्ध वंचितों की सेवा में सतत कार्य करने वाली सेवा संस्था श्री नारायण सेवा संस्थान द्वारा जिले के नागरिक जिनके द्वारा संस्था को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। जिनका स्नेह मिलन भामाशाह सम्मान समारोह  ४ जून को इसरका मार्केट में आयोजित किया गया है। जिसमें शहर के १०० से अधिक नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। ऐसी जानकारी संस्था के विदर्भ प्रमुख हेमंत मेघवल व इंवेट प्रमुख अनामिका दिक्षित द्वारा पत्र परिषद में दी गई। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का आज ही भंडारा जिले के ग्राम सुकडी जो जिले के सांसद नाना पटोले का गृहग्राम है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में संस्था के चार चिकित्सकों के समूह द्वारा विकलांग सामग्री वितरण व शल्यक्रिया जांच कर जरूरतमंद मरीजों का चयन किया जाएगा। जिनका निशुल्क उपचार संस्था द्वारा उदयपुर में किया जाएगा। इसके साथ ही संस्था द्वारा वर्ष १९८५ से विभिन्न सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर कार्य कर रही है, जिसमें प्रतिवर्ष लाखों लोगों की शल्यचिकित्सा व नि:शुल्क जांच कर वृद्ध व जरूरतमंदों को निशुल्क राशन तथा स्वावलंबन योजना के तहत विभिन्न प्रशिक्षण जिसमें शिलाई, संगणक प्रशिक्षण के साथ अन्य रोजगााभिमुख प्रशिक्षण देकर उन्हे स्वावलंबी बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी जाती है। इसके साथ ही संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दो बार दिव्यांग व निर्धन लोगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन कर उनके जीवन में लगने वाली वस्तुओं को भी निशुल्क प्रदान करती है। इन सभी संस्था के सेवा कार्यों में तन, मन, धन से दिल खोलकर सहयोग करने वाले जिले के १०० से अधिक नागरिकों को स्नेह मिलन व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन आयोजित किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर इसे गौरान्वित करने की अपील संस्था के विदर्भ प्रमुख हेमंत मेघवाल ने की है।