इस साल 11 हजार यात्रियों को हज यात्रा का मौका मिलेगा हज समिति के बजट में वृद्धि – राज्यमंत्री दिलीप कांबळे

0
13

मुंबई, 11 जनवरी :  महाराष्ट्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र राज्य हज समिति माध्यम से प्रभावी ढंग से लोगों को हज यात्रा पर भेजने के लिए समिति के बजट में बढ़तरी की जाएगी। यह जानकारी हज हाऊस में गुरुवार को अल्पसंख्याक राज्यमंत्री दिलीप कांबले ने दी। श्री कांबले की उपस्थिति में महाराष्ट्र राज्य हज समिति ने हज यात्रा – 2018 के लिए कंप्यूटरीकृत लॉटरी सिस्टम से यात्रियों का चयन किया।
अल्पसंख्याक राज्यमंत्री श्री कांबले ने आगे कहा कि हज समिति के माध्यम से अनेक क्र्क्रमों पर अमल किया जा रहा है। यह समिति प्रत्येक वर्ग से लोगों की मदद करने की ओर अग्रसर है। लिहाजा, महाराष्ट्र राज्य हज समिति का बजट बढ़ाया जाएगा। इसके साथ राज्य सरकार से मिलने वाली सब्सिडी में बढ़ोतरी करने का मसला विचाराधीन है।
श्री कांबले ने कहा कि राज्य के साथ देशभर से हज यात्रा पर हर साल हजारों यात्री जाते हैं, पिछले साल महाराष्ट्र से 9,244 यात्रियों को हज करने का मौका मिला था। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के हिस्से में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह पिछले साल की तुना में इस साल 11527 लोगों को हज यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। लगातार तीन वर्ष आवेदन करने वाले यात्रियों को चौथे साल हज यात्रा पर जाने का अवसर देने वाली बंद कर दी गई योजना को फिर से सुरू करने पर विचार किया जा रहा है और इस बारे में
केंद्र सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा गया है।
हज यात्रा – 2018 के लिए राज्य भर से कुल 43,779 आवेदन पत्र मिले थे। शेष 41,824 यात्रियों में से कंप्यूटरीकृत लॉटरी से करीब 9 हजार यात्रियों का आज चयन किया गया। इनमें से 1,939 स्थान 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों और 16 महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। इस अवसर पर इम्तियाज काजी ने अल्पसंख्याक राज्यमंत्री का पुस्तक देकर
स्वागत किया। अल्पसंख्याक विभाग के प्रधान सचिव श्याम तागडे, उपसचिव श्री. तड़वी, महाराष्ट्र राज्य हज समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.ए. खान, कार्यकारी अधिकारी इम्तियाज काजी, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एम. एम.शेख, शाखा अधिकारी फारूक पठान आदि लोग उपस्थित थे।