दीया मिर्ज़ा ने दिया उन्नत चूल्हे द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
55

गोंदिया २२ फरवरी -. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की पर्यावरण संरक्षण दूत एवं बालीवुड अदाकारा  दीया मिर्ज़ा ने उमरेड के पास  स्थित गोटनगाँव में वाइल्डलाइफ ट्रस्टऑफ़ इंडिया (थढख) के उन्नत चूल्हे का अवलोकन किया एवं इसे बनाने वाली महिलाओ की तारीफ की|
सुश्री मिर्ज़ा यहाँ एक कार्यक्रम में भाग लेने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सदस्ययों साथ आयीं थी| इस अवसर पर उन्होंने थढख द्वारा नागझीरा, नवेगांव, ताडोबा कारीडोर के गाँव में लगाये जा रहे उन्नत चूल्हे का प्रत्यक्ष अवलोकन किया एवं स्वयं उस पररोटी भी पकाई| इस अवसर पर उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम बहुत हिउल्लेखनीय है क्योंकि उन्होंने स्वयं बचपन में महिलाओ और बच्चोंको पारपरिक चूल्हे से होने वाले धुवें से परेशान होते देखा है और इसकी वजह से उन्हें कईप्रकारकी बीमारीयों का भी सामना करना पडता है| थढख का यह प्रयास उन महिलाओं के लिए एक वरधान है जो किसी वजह से गैस अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं|
इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के निदेशक एरिक सोलहेइम ने भारत में महिलाओ द्वारा उपयोग किये जाने वाले पारपरिक चूल्हे और उन्नत चूल्हे कि कार्य पद्धति को समझा और कहा की यह चूल्हा ना सिर्फ महिलाओ के स्वास्थ्य की रक्षा करता है| बल्कि लकडियों के कम उपयोग के कारण जंगलो के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगधान दे रहा है|
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के भारतीय निदेशक श्री अतुल भगई ने कहा कि भारत में हर वर्ष लगभग२.५ लाख महिलाये चूल्हे के धूवें से होने वाली बिमारियों का शिकार बनते हैं| भारत के प्रधानमंत्री जी की यह इच्छा है की संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम भारत में महिलाओ के लिए अधिक कुशल एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीक का नवाचार कर देश की महिलाओ के स्वस्थ्य एवं पर्यावरण की रक्षा में योगधान दे तथा ऐसे में थढख द्वारा उन्नत चूल्हे का कार्यक्रम उल्लेखनिय है |तथा दोनों संस्थाएं मिलकर इसे नवाचार के माध्यम से और उन्नत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे|
कार्यक्रम में आये अथीथियो ने इस अवसर पर ग्राम गराडा एवं रामपुरी की महिलाओं द्वारा चूल्हे पर मिटटी के तवे पर बनी रोटी का महुआ अचार के साथ आनंद लिया.
कार्यक्रम के दौरान उमरेड विधानसभा क्षेत्र के विधायक  सुधीर परवे, पेंच टाइगर रिज़र्व के निदेशक रविकिरण गोवेकर, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव  प्रवीण परदेशी, सैंचुरी एशिया के निद्हेशक बिट्टू सहगल, नागपुर जिला कलेक्टर श्री सचिन, तहसीलदार उमरेड आदि उपस्तिथ थे|