नक्सलियों ने बासागुड़ा साप्ताहिक बाजार में जवानों पर किया हमला, 2 जवान घायल

0
24
file photo

रायपूर(न्यूज एंजसी),दि.-3। शहीद सप्ताह के आखिरी दिन आज शुक्रवार को बासागुड़ा साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने हमला बोल दिया। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान घायल हो गए जबकि एक नक्सली के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। ग्रामीण जान बचाकर वहां से भागने लगे। घटना के बाद बाजार तुरंत उठ गया।

शुक्रवार को बासागुड़ा साप्ताहिक बाजार में पुलिस के जवान दैनिक वस्तुओं की खरीददारी करने गए थे। बाजार में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। एक जवान को पीठ में गोली लग गई। वहीं दूसरे जवान को नक्सलियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल जवानों का नाम उमेश दुर्गम, शंकर पुने है। ये बासागुड़ा थाना पर आरक्षक के पद पर तैनात हैं।नक्सली हमले के बाद बाजार पूरी तरह से खाली हो गया। जवानों ने बाजार स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है।