संविधान बचाओ जनजागृती चर्चासत्र संपन्न

0
35

गोंदिया,दि.18 :- संविधान की सुरक्षा एंव सम्मान को ध्यान में रखते हुए हाल ही में संविधान बचाओ कृती संघ द्वारा गोंदिया के रेस्ट हाउस मे एक सविंधान जनजागृती बैठक रखी गयी थी. जिसमें सविधान निर्माता डॉ बाबासाहब आंबेडकर व देश के संविधान पर आस्था रखने वाले गोंदिया जिले के विभिन्न संघटनाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया व संविधान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की.
कुछ दिनो पहले दिल्ली में सविधान की प्रतियाँ जलाने का काम कुछ मनुवादी मानसिकता के लोगो ने जघन्य अपराध/दुष्कृत्य किया है उन असामाजिक लोगो का सभा में धिक्कार किया गया तथा आम जनता में संविधान के प्रती जनजागृती की आवश्यकता बतायी गयी।
सभा विशेष रूप से पधारे ओबीसी संघर्ष कृति समिती गोंदिया के जिलाध्यक्ष श्री बबलू कटरे,ओबीसी सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सावन कटरे, आदिवासी फेडरेशन के डाँ. नामदेव किरसान,राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के सहसचिव एंव संपादक खेमेंद्र कटरे,ओबीसी सेवा संघ के संतोष खोब्रागड़े, शीव नागपुरे (अध्यक्ष अवंतीबाई लोधी महासभा) ,युवा स्वाभीमान के जिलाध्यक्ष जीतेश राणे, गुरमीत चावला (अध्यक्ष, विदर्भ कनेक्ट गोंदिया),जनाब अफजल शाह (अध्यक्ष मुस्लिम छप्पर बंद शाह बिरादरी संघटन),जुबेर खान (प्रमुख मुस्लिम मोर्चा),ओबीसी संघर्ष कृती समिती के उपाध्यक्ष कैलास भेलावे, सुनिल भोंगाड़े (अध्यक्ष युवा बहुजन मंच गोंदिया),पत्रकार महेंद्र बिसेन, विश्वजीत बागडे (प्रशिक्षक NNBY), पूर्णिमा नागदेवे (भारतीय बौद्ध महासभा केंद्रीय शिक्षिका) इन्होने अपने विचार रखे. इस सविधान जनजागृती सभा में अनिल गोंडाने, संजूताई खोब्रागड़े, नईम खान, जीवनलाल शरणागत, भीमराव बंसोड़, एन.एल. मेश्राम, चंद्रकांत शहारे, एम.जी. गणवीर, विनोद बंसोड़, राजेश चौरे, इंद्रजीत भीमटे, रक्षित रामटेके, शुभम रामटेके, जीतेन्द्र बोरकर, अभय रामटेके, कमलेश शेंडे, महेंद्र बिसेन, पंचशीला पाणतावने, शकुंतला बोरकर, हंसकला गणवीर, पंचफुला शहारे, पूर्णाताई, अंजू वैद्य, देवलाबाई राउत, छाया शहारे, नीलू मोहंती, प्रमिला मेश्राम, आभा मेश्राम, उषा बंसोड़, वंदना गणवीर, सुचिता शहारे, गौतमा चिचखेडे, प्रतिमा रामटेके, रवी भंडारकर, महेंद्र रामटेके, प्रेमलाल मेश्राम, पुरुषोत्तम नंदागवली, प्रफुल धमगाये, द्रविंद्र मेश्राम, बाबुराव जनबन्धु, अरविन्द शेंडे, प्रीतम मेश्राम, कुवरलाल मस्करे, बबिता ताई भालाधरे, कृष्णकुमार कठाने, अनमोल भालेराव, व् अन्य विद्यार्थी युवा वर्ग, महिलाये, वरिष्ठ प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस जनजागृती कार्यक्रम के लिए बसपा जिलाध्यक्ष धुर्वास भोयर, भारिप बहुजन महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र खोब्रागड़े, एमआयएम जिला प्रमुख गुड्डू हुसैनी, सईम कुरैशी, ज़ाकिरभाई, BRSP प्रदेश सचिव डी.एस.मेश्राम  इन्होंने समर्थन जाहिर कर जनजागृती हेतू मंगलकामनाये दी। सभा में उपस्थित वरिष्ठों ने निर्णय लिया की जिले की एससी/ एसटी/ओबीसी/मुस्लिम/अल्पसंख्यांक वर्ग की एक स्थानिक सामाजिक कृति समिती बनाई जाएगी जिसके माध्यम से संविधान जनजागृति का कार्यक्रम गोंदिया जिले में चलाया जाएगा और अन्य जनसेवाओं के काम किए जाएँगे. 25 अगस्त को गोंदिया के तहसील कार्यालय के सामने डॉ आंबेडकर चौक प्रतिमा परिसर में सविधान जनजागृती रैली का आयोजन किया जायेगा। सभा के अंत मे सविधान बचाओ कृती संघ के मुख्य संयोजक अतुल सतदेवे ने सभी का आभार प्रकट किया.