उत्कृष्ट काम के लिए प्रदेश की 90 महिलाओं को किया सम्मानित

0
12

रायपुर। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को राजधानी में आयोजित महिला सशक्तिकरण उत्सव में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने डिजिटल जेंडर एटलस फॉर एड्वांसिंग गर्ल्स एजुकेशन नामक वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश की उन महिलाओं को सम्मानित भी किया जो समाज में महिलाओं के आधिकारों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट काम कर रही हैं।
इस मौके पर प्रदेश की महिलाओं को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीएम रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश की 90 महिलाओं का सम्मान होना यहां की बहनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में प्रदेश में महिला साक्षरता में खासा इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चियों को पहली से ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा देने वाला पहला राज्य है डिजिटल एटलस की मदद से जल्द ही प्रदेश शत-प्रतिशत महिला साक्षरता दर अचीव कर लेगा।
दंतेवाड़ा में एजुकेशन हब का निरीक्षण किया
स्मृति ईरानी दंतेवाड़ा के जावंगा स्थित एजुकेशन हब में आस्था गुरुकुल सहित निशक्त बच्चों के लिये संचालित सक्षम योजना और युवाओं के लिए शुरु किए गए पॉलिटेक्निक संस्थान का अवलोकन करेंगी।