दंतेवाड़ा में नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दूरदर्शन के कैमरामैन की भी मौत

0
18

दंतेवाड़ा(न्युज एंजसी). अरनपुर में मंगलवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। दो जवान घायल हैं। इस दौरान दूरदर्शन की टीम के कैमरामैन की भी गोली लगने से मौत हो गई है। नक्सली उनका कैमरा भी छीनकर ले गए हैं।

अरनपुर थाने से सुबह करीब 6 बजे जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। करीब 11 बजे जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नीलावाया के जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की टीम को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवानों के साथ दिल्ली से चुनाव कवरेज के लिए आई दूरदर्शन की टीम भी थी। फायरिंग में एएसआई रुद्र प्रताप और सहायक आरक्षक मंगलराम शहीद हो गए। कैमरामैन अच्युतानंद साहू की भी मौत हो गई। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के भी घायल होने की खबर है।डीआईडी नक्सल पी सुंदर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवान एरियो डोमिनेशन के लिए निकले थे। अरनपुर में पहली बार वोटिंग होनी है। नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है