बीजापुर महादेव घाट पर माओवादियों ने किया IED ब्लास्ट, BSF के 6 जवान घायल

0
22

रायपूर(न्युज एजंसी)14 नवंबरः- छत्तीसगड राज्य के बीजापुर में माओवादियों ने एन्टी लैंड माइंस वेहिकल में किया ब्लास्ट। इस ब्लास्ट में BSF के 6 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। जिसमें 2 स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है ब्लास्ट महादेव घाट में हुआ है। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल जवानों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। बताया जा रहा है सभी जवान चुनावी डयूटी करके लौट रहे थे। माओवादियों ब्लास्ट के बाद फायरिंग भी की।