कांग्रेस प्रत्याशी मसानी पर आचार संहिता के उल्लंघन के दो प्रकरण दर्ज

0
51

वारासिवनी। वारासिवनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह मसानी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के एक साथ दो मामले दर्ज किए गए। उनके खिलाफ प्रशासन की अनुमति के बिना नुक्कड़ सभा और चुनाव सभा करने के आरोप हैं।पहला मामला रामपायली पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। जिसमें डोंगरमाली गांव में 16 नवंबर को उन्होंने प्रशासन से बिना अनुमति लिए नुक्कड़ सभा कर की थी। इसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय से जमेन्द्र वासनिक ने की थी। इस पर धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया है।

दूसरा प्रकरण भी 16 नवंबर का है। यह मामला खैरलांजी थाने में दर्ज किया गया है। जिसमें जनपद पंचायत खैरलांजी के मैदान में बिना अनुमति कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट दिए जाने संबंधी आमसभा का था। मामले में खैरलांजी थाने में संजय मसानी और अजय बिसेन पर धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह मसानी और अजय बिसेन ने प्रशासन की अनुमति के बिना जनपद पंचायत खैरलांजी के मैदान में सभा ली और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट मांगे थे। इस पर उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया है।कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह मसानी और अजय बिसेन ने प्रशासन की अनुमति के बिना जनपद पंचायत खैरलांजी के मैदान में सभा ली और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट मांगे थे। इस पर उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया है

विधानसभा चुनाव की गतिविधियां बढ़ते ही पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है। इधर, चुनाव के मद्देनजर बाहरी लोगों भी आवाजाही बढ़ गई है। जिसके चलते अब पुलिस होटल, लॉज में बाहर से आकर ठहरने वालों की पतासाजी की जा रही है। ताकिनगर व क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोकथाम लगाई जा सके।नगर में स्थित विभिन्न लॉज और होटलों की जांच पड़ताल पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार की जा रही है। पुलिस विभाग केअधिकारियों-कर्मचारियों ने बस स्टैंड स्थित पलक लॉज, धार्मिक लॉज, गुरुनानक धर्मशाला, दादाबाड़ी सहित अन्य स्थानों पर जाकर वहां रुके हुए यात्रियों व बाहरी व्यक्तियों की जानकारी ली गई।