देवरी मे काँग्रेसीयो ने स्व.इंदिराजी को याद किया!

0
14

देवरी,22 नवबंरः-तालुका काँग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे कोरोटे निवास पर प्रियदर्शनी स्व. इंदिराजी गांधी की जयंती महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रतिनिधी, सहषराम कोरोटे के अध्यक्षता मे मनायी गयी!
जयंती समारोह मे स्व.इंदिराजी गांधी के तैलचित्र को सहषराम कोरोटे के हस्ते पुष्पहार अर्पण कर आदरांजली दी गयी! कार्यक्रम मे तालुका काँग्रेस के पुर्व अध्यक्ष राधेशाम बगाडिया, पुर्व पं.स.सभापती वसंत पुराम, काँग्रेस के जिला प्रतिनिधी बलिराम कोटवार,नंदु प्रसाद शर्मा,युवक काँग्रेस,नरेश राऊत,कुलदीप गुप्ता,कमलेश पालीवाल,अमित तरजुले,जैपाल प्रधान, नुरलाल टेकाम, कावडे आदी काँग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन  नरेश राऊत,प्रास्ताविक वसंत पुराम, बलिराम कोटवार ने आभार माना!