आज 26 नवंबर संविधान गौरव दिन के उपलक्ष में संविधान बचाव कृति संघ मनायेगा “मैत्री पर्व”*

0
25

सविधान जनजागृती एवम् भाईचारा बढाने हेतू
*आज 26 नवंबर संविधान गौरव दिन के उपलक्ष में संविधान बचाव कृति संघ मनायेगा “मैत्री पर्व”*

*गोंदिया:,दि.२६* संविधान में समाविष्ट समता, स्वतंत्रता, बंधुता, और न्याय जैसे मानवीय मूल्यों को लेकर ओबीसी, एससी, एसटी, माइनॉरिटी वर्ग की विभिन्न संघटनाओं का एकमंच संविधान बचाव कृती संघ के द्वारा संविधान जनजागृती तथा भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 26 नवंबर को “संविधान गौरव दिन मैत्री पर्व” कार्यक्रम स्थानीक डॉ अंबेडकर प्रतिमा चौक तहसील कार्यालय परिसर में दोपहर 2 बजे सार्वजनिक रूप से विविध 35 सामाजिक संघटनाओ के सहभागिता से मिलकर आयोजित किया जा रहा है। इस “मैत्री पर्व” कार्यक्रम अंतर्गत विविध स्तर पर कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 2 बजे समता सैनिक दल द्वारा संविधान के सम्मान में सलामी दी जायेगी तथा परेड अभिवादन कर सार्वजनिक रूप से संविधान प्रस्तावना का वाचन पठन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से महिलाओ के हक़ अधिकार विषयो को लेकर महिला सम्मेलन कार्यक्रम जिजाऊ ब्रिगेड तथा मुस्लिम वेलफेयर के संचालन में आयोजित होगा। शाम 5 बजे से संविधान परीचर्चा कार्यक्रम युवा सम्मेलन अंतर्गत लिया जाएगा जिसका संचालन एनएनबीवाय, मूवमेंट फॉर प्रोग्रेसिव आर्गेनाईजेशन, आंबेडकरी आंदोलन का संस्कार केंद्र, एसएसडी ग्रुप, मिलकर करेंगे। रात 7 बजे देशभक्ति म्यूजिकल ट्रिब्यूट कार्यक्रम होगा जिसे तिलक दिप म्यूजिकल ग्रुप संचालित करेंगे।
साथ ही 26 नवम्बर को कृति संघ से जुड़े सुबह 11 बजे से 2 बजे के बिच के कार्यक्रमो में स्थानिक एम.जी. पैरामेडिकल कॉलेज में काव्य गोष्टी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संचालन में आयोजित होगा, काव्यगोष्टी के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर शामिल। फुलचुर ग्राम से तहसील कार्यालय कार्यक्रम स्थल तक संविधान जनजागृति रैली एवम् भीमनगर से कार्यक्रम स्थल तक संविधान रैली का आयोजन विभिन्न स्तर पर किया जा रहा है जिसे समता सैनिक दल द्वारा संचालित किया जाएगा। सविधान बचाओ कृति संघ एवं ओबीसी एससी एसटी माइनॉरिटी कम्युनिटी के लगभग 35 संगठनों के साथ सहयोग मिलकर संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर इस जनजागृती भाईचारा कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन आयोजक मंडल की ओर से संयोजक अतुल सतदेवे ने कीया है।

*सुबह 7 बजे*:- “Run For Constitution”
*सुबह 10 बजे* :- फुलचुर ग्राम से डॉ.आंबेडकर प्रतिमा चौक तक समता सैनिक दल द्वारा “संविधान गौरव रैली”।
*सुबह 10 बजे:*- भीमनगर मैत्रीय बुद्ध विहार परिसर से डॉ.आंबेडकर प्रतिमा चौक तक समता सैनिक दल द्वारा “संविधान गौरव रैली”।
*सुबह 11 बजे*:- एम् जी पैरामेडिकल कॉलेज संविधान काव्य गोष्टी।
—————–
*दोपहर 2 बजे:*- समता सैनिक दल द्वारा संविधान के सन्मान में सलामी परेड
Participation- डॉ आंबेडकर वार्ड तथा फुलचुर ग्राम के समता सैनिक दल का यूनिट।
(प्रशिक्षक- शुभम नागरिकर/राजहंस चौरे, )
*2:45 बजे स्वागत व प्रस्ताविक*- अतुल सतदेवे
*शाम 3 बजे:*-महिला जनजागृती सम्मलेन।
विषय- महिला सशक्तिकरण/ हिन्दू कोड बिल
संचालन- एकता/संगीत
Participation
जिजाऊ ब्रिगेड, मुस्लिम वेलफेयर,
(आयु.सविता बेदरकर, नगमा शेख, आयु.उमरे मैडम, अधिवक्ता फोरम, पोर्णिमा ताई नागदेवे, संजू ताई खोब्रागड़े)
*शाम 5 बजे:*-युवा सशक्तिकरण सम्मलेन
विषय- “लोकतंत्र संरक्षण तथा युवाओ का प्रतिनिधित्व”
*संचालन*- फ़िरदौस खान/शुभम काम्बले
*प्रस्तावना*- महेंद्र कठाने सर
*सहभाग*-मराठा सेवा संघ/संभाजी ब्रिगेड जिला प्रमुख क्रांती ब्राम्हणकर जी, ब्लैक ब्रिटिश अकादमी तथा ओबीसी छात्र संघ से दीपक बहेकार सर, ओबीसी सेवा संघ से विनायक येडेवार सर, सावन कटरे सर
अवंतीबाई लोधी महासभा के शिव नागपुरे जी, युवा बहुजन मंच के रवि भंडारकरजी, युवा स्वाभिमान मंच के जितेश राणे जी, राजा भोज सेना के धनंजय चव्हाण जी,
*माइनॉरिटी कम्युनिटी से प्रतिनिधित्व* – मरकजी सिरतुन्नबी कमेटी के सदर जनाब अबरार सिद्दीकी, शाह बिरादरी के सदर अफज़ल शाह, मुस्लिम वेलफेयर के सदर बदरुद्दीन शेख, आंदोलन समिति के गुरमीत चावला जी
*एसटी वर्ग का प्रतिनिधित्व*:- नेशनल आदिवासी पीपल्स फेडरेशन से अनिल वट्टी, अजय कोठेवार
संघर्ष वाहिनी के परेश दुरुगवार, आदिवासी (गोंडगोवारी) सेवा दल से राजू शेन्द्रे,
*एससी वर्ग का प्रतिनिधित्व*:-मातंग समाज संघ से गवळी काकाजी, NNBY से विश्वजीत बागडे, भारतीय बौद्ध महासभा से भीमराव बंसोड़ जी, एम्बस् के यशवंत रामटेके जी, युवा महाराष्ट्र के चेतन मेश्राम, एम जी पैरामेडिकल के डायरेक्टर अनिल गोंडाने जी, भीमघाट स्मारक समिति के श्याम चौरे, सहयोग संगठन के विनीत सहारे, यंग चैलेंजर स्टडी ग्रुप के अनिल सुखदेवे सर, स्टडी पॉइंट के डायरेक्टर नरेंद्र मेश्राम सर,
*शाम 7 बजे*:- म्यूजिकल ट्रिब्यूट कार्यक्रम
(प्रस्तुती- तिलकदीप सर म्यूजिकल ग्रुप)
देशभक्ति गीतों पर कला प्रस्तुति सहभाग-SSD ग्रुप/MFPO
बुद्ध विहार कमिटीयो से आमंत्रित गण।
👮🏼‍♂🇮🇳👮🏼‍♂🇮🇳👮🏼‍♂🇮🇳👮🏼‍♂🇮🇳👮🏼‍♂🇮🇳👮🏼‍♂