भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का कार्य किया विधायक फुके ने

0
29

गोंदिया। भंडारा-गोंदिया क्षेत्र के विधानपरिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके ने आज 2 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें जोश में लाने का कार्य किया।विधायक फुके ने कार्यकर्ताओं से कहा, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।  2014 के लोकसभा चुनाव में पूरे जोश के साथ अपने कर्तव्य का पालन कर पार्टी को विजयीश्री दिलायी थी। आज फिर वक्त आ गया है हमे अपनी शक्तिओ को पहचानने का।  हमे भी अपनी शक्तियों का एहसास नही है। हमें खुद को जागृत करना होगा और पूरे दम के साथ जोर लगाकर इस 2019 के चुनाव में फतह हासिल करनी है।
घर-घर मे भाजपा का प्रचार हो, हमारे संकल्पो का प्रसार हो और जो योजनाए सरकार ने लागू की उसकी जानकारी का प्रसार हो। हमारे क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती अपना फर्ज निभा रहा है तभी हमारा बूथ मजबूत है। इस क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी सुनिलभाऊ मेंढे को एतीहासिक विजयी दिलाकर दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदीजी की सरकार दोबारा बनानी है।