भोपाल से दिग्विजय सिंह करारी हार की ओर, गुना से ज्योतिरादित्य 1 लाख मतों से पीछे

0
10

मतगणना अपडेट्स

  •  दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर आए चुना रुझानों के अनुसार भोपाल से दिग्विजय सिंह 156715 और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 102528 मतों से पीछे चल रहे हैं।
  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 95 हजार 862 और भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह 1 लाख 41 हज़ार 829 वोट से पीछे हुए।
  • अप्रत्याशित परिणाम आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल विदिशा में मतगणना केंद्र से निकल अपने घर चले गए। वे 1 लाख 73 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव मतगणना केंद्र से अपने घर चले गए हैं।
  • छतरपुर विधानसभा में बीजेपी 18 राउंड की मतगणना के बाद 54606 वोट से आगे। आठ राउंड के बाद राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर 2994490 मतों से आगे। सागर बीजेपी प्रत्याशी राजबहादुर सिंह 202912 वोट से आगे।
  • उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय पर निर्णायक बढ़त 313061 बना ली है। अब वीवीपैट की पर्चियों की गिनती के बाद घोषित होगा नतीजा।
  • मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है जिसमें 28 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 1 सीट पर कांग्रेस आगे है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस को बढ़त। रतलाम-झाबुआ संसदी सीट पर 8 विधानसभा में कुल 680027 वोटों की गिनती के बाद 15,7400 वोट से भाजपा के गुमानसिंह डामोर आगे चल रहे हैं। दमोह में एक लाख 38 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे। शहडोल में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह 19,6065 मतों से आगे। रीवा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 58,333 मतों से आगे। बैतूल सीट से पांच राउंड के बाद भाजपा 93 हजार 310 मतों से आगे।
  • खजुराहो संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बीडी शर्मा की बढ़त 2 लाख 20 हजार मतों से आगे। सागर भाजपा प्रत्याशी राज बहादुर सिंह 1 लाख 65 हजार 651 मतों से आगे, दिशा में भाजपा 258851 मतो से आगे, भोपाल में भाजपा 102144 आगे, दमोह भाजपा 144752, आगे गुना में भाजपा 61797 आगे।
  • भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर 69046 मतो से आगे, धार में छतर सिंह दरबार 56 हजार मतों से आगे। ग्वालियर में विवेक शेजवलकर 47 हजार मतों से आगे। छिंदवाड़ा विधानसभा में कमलनाथ 12 हजार मतों से आगे। इंदौर में शंकर ललवानी पौने तीन लाख मतों से आगे।
  • प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। मिठाई बांटी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।
  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 50 हजार और भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह 55 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ 15778 वोटों से आगे। प्रदेश की बाकी 28 सीटों पर भाजपा आगे।
  • प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल की जनता का आभार माना है। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी को पौने दो लाख मतों से आगे। दमोह में भाजपा के प्रहलाद पटेल 90 हजार वोटों से आगे हैं। खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान एक लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के अरुण यादव से आगे।
  • देवास संसदीय सीट से भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया से 187853 वोट से आगे चल रहे है।
  • उज्जैन संसदीय सीट से भाजपा के अनिल फिरोजीया कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय से 209046 वोट से आगे चल रहे है।
  • भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना मौन व्रत खत्म कर दिया।  मौन व्रत खत्म करने के बाद उन्होंने सबसे पहले जय श्री राम के नारे लगाए और विक्ट्री साइन दिखाया। वे 41983 वोट से भाजपा आगे चल रही है।
  • खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव मतगणना केंद्र से निकल अपने घर गए। ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया।

    भाजपा के जनार्दन मिश्रा कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी से 23171 मतों से आगे चल रहे हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान 73 हजार 676 वोट से आगे चल रहे हैं। इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी 1.44 लाख से आगे।

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया आठ हजार मतो से पीछे चल रहे हैं। अजय सिंह 54000, विवेक तन्खा 63 हजार से ज्यादा, शंकर ललवानी एक लाख से अधिक वोटों से आगे।
  • छिंदवाड़ा विधानसभा छठे राउंड के बाद कमल नाथ जी 7000 से आगे।