कांकेर में नक्सली मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

0
20
file photo

रायपूर(न्युज एजंसी)14 जूनःः छत्तीसगड राज्य के कांकेर में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मामला भानुप्रतापपुर के ताडोकी थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार देर रात जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। दोनों नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। मौके से चार हथियार भी बरामद किए गए हैं। एसपी कन्हैयालाल ध्रुव ने घटना की पुष्टि की है।बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्हें ताडोकी थाना क्षेत्र में मुरनार के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे, तभी नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। जिसमें दो नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों के पास से जवानों ने दो एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री और एक 315 बोर बंदूक बरामद की है।