भाजपा एक विचारधारा, राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा को शसक्त करें – ना. डॉ. फुके

0
27

जयस्तंभ चौक में भाजपा का सदस्यता अभियान
गोंदिया,15 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी एक शसक्त राष्ट्र निर्माण के हितों वाली, राष्ट्रधर्म को सर्वपरी मानने वाली आमजन की विचारधारा वाली पार्टी है। सबका साथ और सबका विकास हमारा ध्येय है। आज विश्व मे 30 करोड़ से अधिक लोग भाजपा के सदस्य है और लाखों लोग इसकी विचारधारा से जुड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी दुनिया मे सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी है। उक्त आशय के उद्गार पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने व्यक्त किये।
पालकमंत्री  फुके गोंदिया के जयस्तंभ चौक पर गोंदिया भाजपा द्वारा आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंतभाऊ पटले इन्होने की। इस अवसरपर शहर भाजपा अध्यक्ष सुनील केलंका, संगठन मंत्री वीरेन्द्र अजंकर, नप उपाध्यक्ष शिवशर्मा,जिला परिषद के पुर्व अध्यक्ष नेतराम कटरे, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल,नप सभापति बेबी अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज राहंगडाले, संजय मुरकुटे, नंदू बिसेन, बबली ठाकुर, नरेंद्र तुरकर, रचना गहाने, जयंत शुक्ला, अनुराग शुक्ला, नेत्रदीप गावंडे, बाबा बिसेन, नप सदस्य हेमलता पतेह, भावना कदम,राजकुमार कुथे,गजेंद्र फुंडे,बंटी पंचबुध्दे,सभापती दिपक बोबडे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने आगे कहा कि भाजपा पूरे देश में ऑनलाइन, फोन से मिस्ड कॉल कर एवं शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा गोंदिया में सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है और इसका पहला चरण मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जो इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक है ने गोंदिया आकर कर दी है।
पालकमंत्री ने कहा, ये सदस्यता अभियान राष्ट्र प्रेम को जगाने, राष्ट्र के निर्माण और एक शसक्त राष्ट्र के हित हेतु विचारधारा के लिए चलाया जा रहा है। गोंदिया जिले में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर अपना साथ निभाये।