सरकार ने गांव की जनता का उत्तरदायित्व सीधे सरपंच के हाथों सौंपा- विधायक फुके

0
45
गोंदिया  दि. 31 :  हाल ही में संपन्न हुए गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के 56 ग्राम पंचायतों के चुनाव में भाजपा समर्थित पैनल ने 26 ग्राम पंचायतों में सीधे जनता के माध्यम से सरपंच, एवं अनेक गांव में कुल 227 ग्राम पंचायत सदस्यों ने निर्वाचित होकर विजय पताका प्राप्त की व पार्टी का परचम लहराया। इन्ही सरपंच एवं सदस्यों के सत्कार समारोह के लिए 29 अक्टूबर को कुडवा स्थित वैभव लान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जो मान्यवरों की उपस्थिति में सोत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छत्रपाल तुरकर एवं शहर भाजपा अध्यक्ष सुनील केलनका की अध्यक्षता में किया गया। जहां मंचासीन प्रमुख अतिथी के रूप में विधायक परिणय फुके, विधायक अनिल सोले, विधायक विजय रहांगडाले, विधायक संजय पुराम,पूर्व सांसद डाॅ. खुशाल बोपचे, पूर्व विधायक खोमेश रहांगडाले,  पूर्व विधायक केशवराव मानकर, जिला परिषद के पुर्व अध्यक्ष नेतराम कटरे, विरेन्द्र अंजनकर,नगराध्यक्ष अशोक इंगळे,उपाध्यक्ष शिवशर्मा, वीरेन्द्र जायसवाल,विनोद अग्रवाल जिल्हा महामंत्री रविकांत बोपचे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज रहांगडाले, पुर्व नगराध्यक्ष कशिश जायसवाल,सीता रहांगडाले, रजनीताई गौतम, सभी नगर परिषद सभापती एवं नगरसेवक, सभी जिला परिषद सभापती एवं सदस्य, सभी पंचायत समिति सदस्य, पार्टी के वरीष्ठ पदाधिकारी आदि मान्यवर उपस्थित थे।
विधायक परिणय फुके ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि, हम उस क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर पाएं है जहां कांग्रेस और राकांपा के दिग्गज नेताओं ने अपने पैर जमाएं रखा था। इस ग्राम पंचायत चुनाव में ग्रामीण जनता ने कार्य करने वालों पर भरोसा किया व भाजपा की केंद्र व राज्य में सत्तारूढ सरकारों के जनहित कार्यो पर विश्वास जताकर उसका फल हमें सरपंच और सदस्यों को निर्वाचित कर दिया।
विधायक फुके ने कहा, उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गोंदिया-भंडारा की अकाल स्थिति से उन्हें अवगत कराया है तथा धान के निष्कर्ष की जो पुरानी प्रणाली हैं उसे बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री इस मामले में सकारात्मक भूमिका में है तथा जल्द ही इस पर वे कोई निर्णय ले सकते है। इसके साथ ही उन्हांेने कहा कि वे मुख्यमंत्री से चर्चा कर सरपंच और सदस्यों का विभागीय सम्मेलन लेने पर बात कर चुके है जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति भी दर्शायी है।
विधायक विजय रहांगडाले ने कहा, सरकार ने सीधे सरपंच को जनता के माध्यम से चुनने का अधिकार देकर उसकी शक्ति बड़ा दी है। सरपंच आज गांव का मुख्यमंत्री है जिसके पास सारे अधिकार है। आज सरकार हमारी है, हमें सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा और गांव विकास को मजबूती प्रदान करनी होगी।
पूर्व सांसद खुशाल बोपचे ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था, उस सपने का भारत निर्मित होता दिखाई दे रहा है। आज भाजपा गांव से देश तक फैल चुकी है और प्रत्येक व्यक्ति के विकास को अब कोई रोक नहीं सकता।पूर्व विधायक केशवराव मानकर ने कहा कि, गोंदिया की राजनीति में ये पहली बार है कि 56 में से 26 क्षेत्र में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। स्व. लक्ष्मणराव मानकर गुरूजी ने जो पेड़ लगाया था आज वह पेड़ मजबूत शाखाओं के साथ फल दे रहा है।
विधायक संजय पुराम ने कहा कि, विधायक बनाना आसान है पर बनना आसान नही। यहां क्षेत्रीय लोगों में दुश्मनी का बीच बोकर, भ्रामक प्रचार कर लोग चुनाव को अखाड़ा बना देते है और मुंबई में जाकर सारी दुश्मनी भूला देते है। पहले सरपंच, सदस्यों के बहुमतों के आधार पर बनता था, अब जनता के माध्यम से बनता है। उन्होंने कहा, सरपंच बनाने के लिए भी सदस्यों को पहले गायब कर दिया जाता था जिससे भ्रष्टाचारी सत्ता काबिज होती थी। आज सरकार ने उन व्यवस्थाओं में बदलाव कर सीधे जनता के माध्यम से नगराध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और सरपंच चुनने का अधिकार देकर गांव के विकास में पारदर्शी लाने का कार्य किया है जो स्वागत योग्य है। कार्यक्रम का संचालन दिपक कदम ने किया व प्रस्तावना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छत्रपाल तुरकर ने रखी व आभार भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केलनका ने माना।कार्यकर्ता एवं नवनिर्वाचित सरपंच, सदस्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।