840 अरब का है हिंदुजा ग्रुप

0
21

उदयपुर. राजस्थान में संजय हिंदुजा और अनु मेहतानी की रॉयल वेडिंग सुर्खियों में रही। असल में 50 वर्षीय संजय एनआरआई हैं और ब्रिटेन से अपना कारोबार चलाते हैं। वे हिंदुजा ग्रुप की दूसरी पीढ़ी के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। उनकी कंपनी देश में अशोक लीलैंड की वजह से मशहूर है। हिंदुजा ग्रुप पिछले साल तब सुर्खियों में आया जब वह ब्रिटेन में नेट वर्थ के मामले में लक्ष्मी मित्तल की आर्सेलर मित्तल स्टील से भी आगे निकल गया।

कितना बड़ा है ग्रुप
हिंदुजा ग्रुप का कारोबार 840 अरब रुपए का है। इस समूह के मालिक दुनिया के 80 सबसे दौलतमंद लोगों में शामिल हैं। ग्रुप का बिजनेस 37 देशों में फैला है। इसमें 70 हजार लोग काम करते हैं। ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद हिंदुजा हैं। उनके भाई गोपीचंद हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा और अशोक हिंदुजा भी पार्टनर हैं। ग्रुप की स्थापना चारों भाइयों के पिता परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने की थी। वे शिकारपुर के रहने वाले थे जो अब पाकिस्तान में है। परमानंद हिंदुजा ने 1919 में बॉम्बे से कारोबार शुरू किया था। वे बिजनेस को ईरान और ब्रिटेन तक ले गए।

गल्फ ऑइल इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं संजय हिंदुजा
उदयपुर में आकर शादी करने वाले संजय गोपीचंद हिंदुजा के बेटे हैं। गोपीचंद हिंदुजा ग्रुप ऑफ कंपनीज़ में को-चेयरमैन हैं। साथ ही हिंदुजा ऑटोमोटिव लिमिटेड यूके के चेयरमैन हैं। गोपीचंद ने 1984 में गल्फ ऑइल और 1987 में अशोक लीलैंड का अधिग्रहण किया। संजय उनके साथ दोनों कंपनियों का कामकाज देखते हैं। संजय गल्फ ऑइल इंटरनेशनल के चेयरमैन भी हैं। हिंदुजा ग्रुप का कारोबार टेलीकॉम, आॅइल एंड गैस, पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिएलिटी, ऑटो, हेल्थकेयर आदि सेक्टर्स में है