पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, 2 नक्सलियाें ने किया सरेंडर

0
35

रायपूर,दि.23(न्युज एजंसी)।नक्सल प्रभावित कोंडागांव के छोटे उसरी में सोमवार को हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मारा गया नक्सली जंगली एओएस का सदस्य था। पुलिस ने उसके शव के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और एक अन्य हथियार बरामद किया गया।- मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों को गोली लगने की आशंका। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि। घटनास्थल कोंडागांव जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर है। हालांकि अभी तक मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है।

दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

– वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंडागांव में सोमवार सुबह 2 नक्सलियों ने आईटीबीपी जवानों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन दाेनों नक्सलियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की इच्छा जताई है। आईटीबीपी कैंप की इस इलाके में स्थापना के बाद 7 माह में 5 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी 41 वीं वाहिनी हड़ेली कैंप में सोमवार सुबह 2 नक्सलियों कडेनार पंचायत निवासी जनताना सरकार सदस्य गुलाब राम यादव (54) और हड़ेली पंचायत निवासी जनमिलिशिया सदस्य बिज्जू राम यादव (25) ने सरेंडर किया है।- गुलाब राम यादव हत्या जैसे गंभीर मामलों में नामजद है। सरकार की पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने आईटीबीपी के कमांडेंट सुरेंद्र खत्री व कोंडागांव जिला एसपी अभिषेक पल्लव के सामने सरेंडर किया। इस दौरान उन्होंने अपनी भरमार बंदूक भी सौंपी।