ईवा इंडिया महाराष्ट्र की विजेता बनी रूकायिया

0
24

नई दिल्ली,दि.13 : मुंबई जिसे सपनों का शहर कहा जाता है| बीते शनिवार को इसी सपनों के शहर मुंबई में भारत  की सबसे बड़ी सौंदर्य  प्रतियोगिता ईवा इंडिया  इस बार  फिर से खूबसूरत  लड़कियोंको अपनी काबिलियत दिखने और अपने सपनों को पूरा करने का का मौका दे रही है |  यह सौंदर्य प्रतियोगिता भारत  के कई शहरों में हो  रहा है| जहाँ आज महाराष्ट्रा ऑडिशन हुआ| सैकड़ोंलड़कियों ने भाग लिया जिनमे से बीस प्रतिभागियों को चुना गया और इस बीस प्रतिभागियों में से चार सर्वोत्तम प्रतिभागियों को चुना गया जो दिल्ली में होने वाले ग्रैंड फिनाले की हकदार होंगी| इन्ही चार प्रतिभागियों में से प्रथम आने वाली (रूकायिया) को ईवा इंडिया महाराष्ट्र का ख़िताब मिला, दूसरे स्थान पर रही (मनीषा और दिपद्रिता) एवं तीसरे स्थान पर रही (नीतू और एंजेल) बता दे एंजेल नार्थ ईस्ट का प्रतिनिधित्व करेंगी| सभी राज्यों में प्रतिभागियों की कोरिओग्राफर रिमली  लाहोन होंगी  जो  ईवा  इंडिया २०१७ की फाइनलिस्ट रही है और ईवा इंडिया उत्तरप्रदेश  रह चुकी हैं|

सभी प्रतिभागिओं का चुनाव बॉलीवुड के सेलिब्रिटी एवं मशहूर कलाकारों ने किया  जिसमे ,अभिजित लहरी(कलाकार-ये रिश्ता क्या कहलाता है),अक्षय सेठी(कलाकार- ससुराल गेंदाफुल),रवि गोस्सैन (बॉलीवुड कलाकार) नासिर खान (बॉलीवुड कलाकार) कुलजीत बेदी सबरवाल (आसामी एवं भोजपुरी अभिनेत्री ) नयनी दीक्षित  (बॉलीवुड अभिनेत्री एवं  शिक्षिका व्हिस्टलिंग वुड) पैनल मेंथी |

ईवा इंडिया की अध्यक्ष रजनी कालरा सभी विजेताओं को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाये देते हुए कहती है की हर लड़की अपने आप में बहुत ही खूबसूरत है और प्रतिभाशाली है और व इंडियाके निदेशक सुनीत कालरा भी सबको बधाई देते हुए कहते है इस प्रतियोगिता में भाग ले कर आगे जाने वाली सभी प्रतिभागियों के सपने को साकार करने में हम पूरा सहयोग देंगे | मॉडलिंगजगत में नई उचाई छूने एवं उनके  सपने को साकार करने के लिया ईवा इंडिया का मंच बहुत ही उत्तम है | ईवा इंडिया डी. एल. के. पब्लिकेशन का ही एक भाग है| ईवा इंडिया का यह साल”बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” को बढ़ावा देते हुए सहयोग केयर एक (एन जी ओ) को सहयोग कर रहा है|यह साल ईवा इंडिया १४ राज्यों से २७ प्रतिभागियों को चुनेगा जो दिल्ली में होने वाली सेमीफइनल का हिस्सा होंगी और उनमे से बनने वाली विजेता को पांच लाख रुपये के साथ ही साथ एकसाल का कॉन्ट्रैक्ट दिया जायेगा|