गोंदिया जिले से मौसमी कटरे बनी पीएसआय

0
184

गोंदिया,10 मार्चः- महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ती तरफ से ली गई पुलीस उपनिरिक्षक पद की परीक्षा मे गोंदिया जिले के आमगाव तहसिल के कार्तुली निवासी कु.मौसमी मोरेश्वर कटरे ने यश प्राप्त कर तहसिल मे से पहली पुलीस उपनिरिक्षक बनने का सन्मान हासिल किया है|सिधी नोकर भरती मे महिला पुलीस उपनिरिक्षक पद पर पोवार समाज से पहुंचने का मान भी उन्हे मिला है| आमगाव तहसिल निवासी मौसमी के पिताजी स्व.मोरेश्वर ग्यानीरामजी कटरे एक परिचित व्यक्ती रहे है,एंव उन्हे कातुर्ली ग्रामवासी लाला भैय्या के नाम से जानते थे|इनकी माता रत्नप्रभा शिक्षिका है |ज़िले के ग्रामीण क्षेत्र से पहली बार किसी लड़की कि नियुक्ति इस पद हेतु हुई है| कु.मौसमी के इस उपलब्धि में  दादा ग्यानीराम कटरे,राजेश्वर कटरे,विनिता कटरे,लंकेश कटरे इनका विशेष योगदान रहा है|
कु.मौसमी कि इस विशेष उपलब्धि हेतु गोंदिया के नगराध्यक्ष अशोक इंगले,श्री.रा.शि.संस्था के उपाध्यक्ष अजय इंगले,सचिव अमृत इंगले,यातायात सुरक्षा व नागरी संरक्षण संघठन के ज़िला सहसमादेशक सुहर्षचंद्र ठाकुर,निखिलेश यादव एंव कातुर्ली ग्रामवासीयोंने शुभकामनाएं दी |