घोटालेबाजो के लिए चुनाव सिर्फ व्यापार है- आ. फुके

0
40
सड़क अर्जुनी। भाजपा आज पूरे विश्व में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओ वाला दल है। भाजपा में नेता पैदा नही होते। यहां कार्यकर्ताओ की कद्र होती है। भाजपा किसी एक परिवार की बंधुवा मजदूर नही। यहां चायवाला प्रधानमंत्री बन सकता है। आज भाजपा ने भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से एक छोटे से कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाकर ये बता दिया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उक्त संबोधन इस क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके ने सड़क अर्जुनी की प्रचार सभा मे व्यक्त किया।
श्री फुके ने कहा, कुछ विपक्षी नेताओं के लिए ये चुनाव व्यापार बन गया है। ये घोटाले करते है, और उन रुपयों को चुनाव में लगाकर फिर व्यापार में लग जाते है। इन्हें जनता से कोई लेना देना है। ये समझते है रुपयों से आम आदमी का ज़मीर खरीदा जा सकता है। परंतु ऐसा समझने वालों को जनता की मार कैसे पड़ती है ये खुद देख चुके है।
परिणय फुके ने कहा, भाजपा प्रत्याशी सुनिलभाऊ मेंढे के भंडारा नगर परिषद के 2 वर्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान 100 करोड़ रुपयों के विकास कार्य हुए है। उनके विकास कार्य आज भंडारा में बोल रहे है। फुके ने कहा आज केंद्र में मोदी जी की सरकार व राज्य में देवेंद्र जी की सरकार ने अनेको महत्वकांक्षी योजनाए दी है। दोनों जिलो में करीब 2 लाख लाभार्थियों ने 100 से अधिक योजनाओ का लाभ उठाया है। राज्य में कर्जमाफी योजना, फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिला है। इसके साथ ही किसानों को समृद्ध बनाने के लिए 1750 रुपये प्रतिक्विंटल धान का भाव देकर 500 रुपये बोनस देने का कार्य किया गया है। सिंचन की व्यवस्था की पूर्ति करने, जलयुक्त शिवार योजना क्रियान्वित की गई। तालाबो का गहरीकरण किया गया। परिणय फुके ने कहा, विपक्ष के पास मुद्दे नही है, इसलिए जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। वो जमाने लद गये जब राजा के पेट से राजा पैदा होता था। डॉ.बाबासाहब अम्बेडकर ने इन प्रथाओं को तोड़कर हमे संविधान दिया, और इस संविधान से हमें राजा चुनने का अधिकार मिला।विधायक परिणय फुके ने राज्य व केंद्र में स्थापित सरकार के जनहितैषी कार्यो को देखकर आगामी 11 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी सुनिलभाऊ मेंढे को विजयी बनाने की अपील की।