542 निर्वाचन क्षेत्रों में से 542 की ज्ञात स्थिति,एनडीए 300 पार

0
27

छत्तीसगढ़ में 2 सीटों पर कांग्रेस, 9 पर भाजपा आगे, रायपुर से भाजपा के सुनील सोनी 34 हजार वोटों से आगे

मध्यप्रदेश में मोदी लहर कायम, भोपाल से साध्वी प्रज्ञा 37 हजार मतों से आगे,ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटों की गिनती जारी है. Election Results 2019 में सबकी नज़र उत्तर प्रदेश पर थी. हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनावों में मायावती और अखिलेश यादव की जोड़ी को हरा पाएंगे? अभी लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों में बीजेपी बेहतरीन प्रदर्शन करती नज़र आ रही है. एग्जिट पोल में दिखाए गए आंकड़ें भी कुछ ऐसा ही दावा कर रहे थे. खासकर पूर्वांचल में, जहां पर मोदी लहर सबसे मज़बूत दिख रही है. और इसी क्षेत्र में कांग्रेस  ने प्रियंका गांधी को प्रभारी बनाया था.

दरअसल, कैराना, गोरखपुर और फूलपुर के लोकसभा उपचुनाव के नतीजों से ही तय हो गया था कि उतरप्रदेश में महागठबंधन ही बीजेपी को चुनौती दे सकता है. इसी मद्देनजर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी साथ आए. पुरानी दुश्मनी को दरकिनार कर मायावती और अखिलेश यादव ने हाथ मिलाने का फैसला किया. लेकिन Loksabha Election 2019 में हो रही वोटों की गिनती कुछ और कहानी बयां कर रही है. नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तर प्रदेश की पहली पसंद बनते दिख रहे हैं. अब सवाल उठता है कि ऐसा कैसे हो गया? क्या उत्तर प्रदेश की जनता ने जातीय समीकरण से ऊपर उठकर वोट डाला है. शुरुआती रुझान तो यही कहते हैं. वैसे, ये रुझान हैं. इन पर आखिरी मत ना बनाएं.

एनडीटीवी इंडिया पर स्वारज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि हिंदू- मुस्लिम ध्रुवीकरण का काट सिर्फ जातीय समीकरण ही है, इस अवधारणा को सही नहीं माना जा सकता. अगर कोई पार्टी मंच से सिर्फ दलित, यादव और मुस्लिम के ही वोट मांगेगी तो इसके विपरीत नतीजे भी सामने आ सकते हैं. ऐसा होता दिख रहा है.

अभी सारे आंकड़ें सामने तो नहीं आएं हैं, लेकिन कांग्रेस का ब्रह्मास्त्र माने जाने वाली प्रियंका गांधी का भी कुछ खास प्रभव नहीं दिख रहा है. शुरुआती रुझान में राहूल गांधी अपने पारिवरिक सीट अमेठी से पीछे चल रहे हैं. एक बार तो रायबरेली से सोनिया गांधी भी पीछे चली गईं. यानी Election Results 2019 में कांग्रेस के खुश होने की कोई वज़ह नहीं दिखती है.

खबर लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 55 से ज़्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई थी. यह पिछले लोकसभा चुनाव में जीती गई सीटों की तुलना में कम है, लेकिन पार्टी के अंदरखाने में भी Loksabha Elections 2019 में 50 के आसपास ही सीटें जीतने की चर्चा थी. अगर ये आकंड़ें नतीजे में तब्दील होते हैं. तो मान लिया जाए कि नरेंद्र मोदी का काट ना तो जातीय समीकरण के आधार पर बने सपा-बसपा गठबंधन के पास है. और ना ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जुगलबंदी के.ज्ञात हो कि यह लेख शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. सीटों की स्थिति बदल सकती है. लेकिन इतना तय दिख रहा है कि महागठबंधन या कांग्रेस को अभी उत्तर प्रदेश से अच्छी खबर नहीं मिल रही है.

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। राज्य की सभी 11 सीटों से मिल रहे रुझान के अनुसार भाजपा नौ सीटों पर तथा कांग्रेस दो सीटों पर आगे है। क्रमांक लोकसभा सीट का नाम आगे/जीत 1. बस्तर कांग्रेस 2. बिलासपुर भाजपा 3. दुर्ग भाजपा 4. जांजगीर चांपा भाजपा 5 कांकेर भाजपा 6. कोरबा भाजपा,7. महासमुंद कांग्रेस 8. रायगढ़ भाजपा 9. रायपुर भाजपा 10. राजनांदगांव भाजपा 11 सरगुजा भाजपा भारतीय जनता पार्टी 09 सीटों पर आगे कांग्रेस 02 सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में सुबह साढ़े दस बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है: कुल लोकसभा सीट : 42 रुझान उपलब्ध : 41 तृणमूल कांग्रेस : 25 भाजपा : 15 कांग्रेस : 1

पंजाब में सुबह नौ बजे तक पार्टियों की स्थिति इस प्रकार है : कांग्रेस – 5 भाजपा – 2 शिअद – 3 आप – 1 अन्य – 1

542 निर्वाचन क्षेत्रों में से 542 की ज्ञात स्थिति
दल का नाम विजयी आगे कुल
आम आदमी पार्टी 0 1 1
आजसु पार्टी 0 1 1
ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम 0 2 2
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 0 2 2
आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस 0 25 25
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 0 2 2
असम गण परिषद 0 2 2
बहुजन समाज पार्टी 0 13 13
भारतीय जनता पार्टी 0 288 288
बीजू जनता दल 0 14 14
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 0 2 2
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) 0 2 2
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 0 22 22
इंडियन नेशनल कांग्रेस 0 52 52
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 0 3 3
जम्मू एण्ड कश्मीर नेशनल काँफ्रेंस 0 3 3
जनता दल (सेक्युलर) 0 2 2
जनता दल (यूनाइटेड) 0 16 16
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा 0 1 1
केरल कांग्रेस (एम) 0 1 1
लोक जन शक्ति पार्टी 0 6 6
मिजो नेशनल फ्रंट 0 1 1
नागालैंड पीपुल्स फ्रंट 0 1 1
नेशनल पीपुल्‍स पार्टी 0 1 1
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 0 3 3
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 0 1 1
पट्टाली मक्कल काची 0 1 1
राष्ट्रीय जनता दल 0 2 2
राष्ट्रीय लोक दल 0 2 2
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी 0 1 1
समाजवादी पार्टी 0 8 8
शिरोमणि अकाली दल 0 2 2
शिवसेना 0 20 20
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 0 1 1
तेलंगाना राष्ट्रीय समिति 0 8 8
तेलुगु देशम 0 1 1
युवजन श्रमिक रयाथु कॉंग्रेस पार्टी 0 24 24
अन्य 0 5 5
कुल 0 542 542